अमरौहा के गजरौला में गोकशी करते तीन गिरफ्तार , मुकदमा दर्ज
अमरोहा के गजरौला में गोकशी करते तीन गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज
हिन्दुस्तान न्यूज 18
गजरौला ः- गजरौला के जंगल में गोकशी करते हुए तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज कर लिया है। जबकि उनके दो साथी मौके से फरार होने में कामयाब हो गए।
गजरौला थाना क्षेत्र के ग्राम नौनेर में सोमवार रात्रि गोकशी की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी की। पुलिस को गांव के जंगल में पांच लोग गोकशी करते दिखे। पुलिस ने उनकी घेराबंदी की। लेकिन अंधेरे का लाभ उठा कर दो लोग फरार होने में कामयाब हो गए। जबकि पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को मौके से करीब 60 किलोग्राम गौ मांस गाय के अवशेष काटने के औजार व एक 315 बोर का तमंचा बरामद हुआ। पुलिस ने तीनों से पूछताछ की। तो उन्होंने गोकशी करना स्वीकार किया। पुलिस ने पांचों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तीन का चलान कर दिया है। इंस्पेक्टर रविंद्र सिंह ने बताया कि फरार दोनों बदमाशों को भी शीघ्र ही गिरफ्तार किया जाएगा।
सत्यवीर भाटी / धर्मेन्द्र सैनी

Reviewed by Hindustan News 18
on
December 04, 2018
Rating:
No comments: