गजरौला में बाइक शोरूम का ताला तोड़कर 20 हजार की चोरी

हिन्दुस्तान न्यूज 18
अमरोहा-- हाईवे किनारे बाइक शोरूम का ताला व शटर तोड़कर चोर 20 हजार रुपए की नकदी चोरी कर ले गए। शोरूम स्वामी ने पुलिस को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।
अमरोहा निवासी संजीव कुमार का गजरौला में हाईवे किनारे जुबिलेंट कंपनी के सामने बजाज बाइक का शोरूम है। गुरुवार रात्रि उनके शोरूम का शटर का ताला तोड़कर अज्ञात चोर अंदर घुसे। और दराज में रखे बीस हजार की नकदी चोरी कर ले गए। इस दौरान शोरूम पर तैनात चौकीदार अंदर सोता रहा। सुबह होने पर चौकीदार को जानकारी हुई। तो उसने शोरूम स्वामी को फोन कर बताया। शोरूम में चोरी होने की सूचना पर आनन-फानन शोरूम स्वामी मौके पर पहुंचे। और शोरूम का मुआयना किया। उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ चोरी करने का मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। चोरी की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंची। और घटनास्थल का मुआयना किया।

Reviewed by Hindustan News 18
on
December 07, 2018
Rating:
Reviewed by Hindustan News 18
on
December 07, 2018
Rating:

No comments: