Top Ad unit 728 × 90

बड़ी ख़बर

recent

विंग सूट पहने अंटार्कटिका के ग्लेशियरों के ऊपर उडान भरने वाली पहली महिला बनी हीदर


विंग सूट पहने अंटार्कटिका के ग्लेशियरों के ऊपर उडान भरने वाली  पहली महिला बनी  हीदर
...........................................................................................................................................................

ऑस्ट्रेलिया की रहने वाली हीदर स्वान अंटार्कटिका के ग्लेशियरों के ऊपर उड़ान भरने वाली पहली महिला बन गई है। हीदर ने विंगसूट पहनकर अंटार्कटिका के ग्लेशियरों के ऊपर से उड़ान भरी। ऐसा करने वाली वे दुनिया की पहली महिला बन गईं। हीदर पेशे से फोटोग्राफर है और इससे पहले तक उन्हें स्काईडाइविंग का कोई अनुभव नहीं था।
1995 में स्वान की शादी ग्लेन सिंगलमैन के साथ हुई थी। हीदर के साथ उनके पति ने भी अंटार्कटिका पर उड़ान भरी। हीदर और ग्लेन ने करीब 12 हजार फीट से छलांग लगाई। उड़ान भरने के दौरान उनकी स्पीड करीब 112 किलोमीटर प्रति घंटा थी और तापमान माइनस 35 डिग्री सेल्सियस था।
हीदर का कहना है कि उनके लिए यह अनुभव किसी चमत्कार से कम नहीं था। कहा कि जिससे मैं सबसे ज्यादा प्यार करती हूं, उनके साथ अंटार्कटिका पर उड़ान भरना ज्यादा बड़ी बात रहा। अंटार्कटिका हमेशा से हमारे लिए सपने की तरह रहा है।
उनका कहना है कि बीते 18 साल में ये डाइविंग सबसे शानदार स्काईडाइव रही। अंटार्कटिका के अंदरूनी इलाके तक काफी कम लोग पहुंच पाते हैं। मैं और ग्लेन ऐसा कर पाए इसके लिए मैं बहुत गौरवान्वित महसूस कर रही हूं।
विंग सूट पहने अंटार्कटिका के ग्लेशियरों के ऊपर उडान भरने वाली पहली महिला बनी हीदर Reviewed by Hindustan News 18 on November 27, 2018 Rating: 5

No comments:

All Rights Reserved by Hindustan News 18 © 2014 - 2018
Designed By WEB Unnati

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.