Top Ad unit 728 × 90

बड़ी ख़बर

recent

धनौरा तहसील में दिनदहाड़े लाखों की चोरी


धर्मेन्द्र सैनी मंडी धनौरा - तहसील परिसर से चोर भाजपा के नगराध्यक्ष व स्टाम्प विक्रेता के चेंबर से साढ़े आठ लाख रुपए के स्टाम्प व पौने तीन लाख रुपए की नगदी भरा बैग उड़ा ले गए। घटना की जानकारी से तहसील परिसर में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया लेकिन कामयाबी नही मिली।
नगर के मोहल्ला शिवपुरी निवासी विवेक अग्रवाल भाजपा नगराध्यक्ष है। मंगलवार को दोपहर करीब दो बजे वह तहसील परिसर में अपने चैंबर पर बैठे थे। इस दौरान अचानक उनके मोबाइल पर किसी का फोन आ गया। वह बात करने में व्यस्त हो गए। इस बीच अज्ञात चोर ने स्टाम्प विक्रेता के चैंबर से नोटों व स्टाम्प से भरा बैग उड़ा लिया। फोन काटने के बाद जब स्टाम्प विक्रेता की नजर बैग पर पड़ी तो पैरों तले जमीन खिसक गई। दिनदहाड़े तहसील परिसर से स्टाम्प विक्रेता के चैंबर से लाखों रुपए की चोरी की घटना से अधिवक्ताओं में रोष फैल गया। सूचना पर बछरायूं व धनौरा दोनों थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने पीड़ित स्टाम्प विक्रेता से घटना की जानकारी के बाद थाना क्षेत्र में चेकिंग अभियान शुरू किया, लेकिन कामयाबी नही मिली। पीड़ित स्टाम्प विक्रेता विवेक अग्रवाल ने बताया कि बैग में करीब पौने तीन लाख रुपए और साढ़े आठ लाख रुपए के स्टाम्प रखे थे
घटना के बाद चलाया चेकिंग अभियान
भाजपा नगराध्यक्ष व स्टाम्प विक्रेता विवेक अग्रवाल के चैंबर से लाखों रुपए के स्टाम्प व चोरी की घटना से पुलिस महकमे में हड़कम्प मच गया। बछरायूं व धनौरा थाना पुलिस ने शहर व क्षेत्र के मुख्य रास्तों व चौराहों पर तुरंत चेकिंग अभियान चलाकर संदिग्ध बाइक व कार चालकों की तलाशी ली, लेकिन कामयाबी नही मिली।


खुलासे को फुटेज बनी सहारा
मामला भाजपा के नगराध्यक्ष से जुड़े होने के कारण पुलिस पर वारदात के खुलासे को लेकर दबाव बढ़ गया है। पुलिस तहसील परिसर व तहसील गेट के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के सहारे घटना के खुलासे को चोरों की धरपकड़ को जुट गई। घटना में शामिल चोरों की धरपकड़ के जल्द खुलासे को पुलिस के पास सीसीटीवी की फुटेज ही एक मात्र सहारा है। पुलिस फुटेज जुटाने में जुट गई है।
घटना की जानकारी के बाद इलाके में चेकिंग अभियान चलाया गया। स्टाम्प विक्रेता के चैंबर से अभी तहरीर नही मिली है। तहरीर के आधार पर मुकदमा कायम किया जाएगा।
सुनील कुमार, थाना प्रभारी निरीक्षक थाना बछरायूं
वकीलों ने की घटना के शीघ्र खुलासे की मांग
तहसील परिसर में हुई दिन दहाड़े लाखों रुपए की चोरी से अधिवक्ताओं ने रोष व्यक्त किया। पुलिस से शीघ्र ही घटना के खुलासे की मांग की। वहीं देरशाम घटना के खुलासे को लेकर पीड़ित के साथ बड़ी संख्या में भाजपाइयों व अधिवक्ताओं ने बछरायूं थाने पर पहुंच कर मुकदमा किए जाने व घटना में शामिल चोरों को पकड़कर शीघ्र खुलासे की मांग की गई
धनौरा तहसील में दिनदहाड़े लाखों की चोरी Reviewed by Hindustan News 18 on November 27, 2018 Rating: 5

No comments:

All Rights Reserved by Hindustan News 18 © 2014 - 2018
Designed By WEB Unnati

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.