भारत का पहला मुकाबला आज , जानिए मैच से जूडे सारे फैक्टस
करीब 43 साल से विश्व कप खिताब का सूखा झेल रही भारतीय हॉकी टीम इस बार अपना दूसरा खिताब जीतने के लिए पूरी तरह तैयार है। आत्मविश्वास से भरी मेजबान टीम कलिंगा स्टेडियम में घरेलू दर्शकों की हौसलाअफजाई के बीच आज दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अभियान का आगाज करेगी। दूसरे मैच में बेल्जियम का सामना कनाडा से होगा।
भारत की राह आसान नहीं
भारत का पहला मुकाबला आज , जानिए मैच से जूडे सारे फैक्टस
भारत इस बार पदक जीतकर पिछली कसक को दूर करना चाहेगा। ये उतना आसान भी नहीं होगा क्योंकि उसे दो बार की गत चैंपियन ऑस्ट्रेलिया, हॉलैंड, जर्मनी और ओलंपिक चैंपियन अर्जेंटीना जैसी टीमों से पार पाना होगा। पिछली बार 2010 में दिल्ली में हुए विश्व कप में भारत आठवें स्थान पर रहा था। अभी तक नौ देशों ने विश्व कप की मेजबानी की है जिनका प्रदर्शन अपनी मेजबानी में अच्छा नहीं रहा है।
हॉकी विश्व कप 2018: ओपनिंग सेरेमनी में माधुरी-रहमान समेत कई बॉलीवुड हस्तियों ने दी शानदार प्रस्तुति
हॉकी विश्व कप: 43 साल का खिताबी सूखा समाप्त करने उतरेगा भारत
कोच पर दबाव
घरेलू दर्शकों के सामने अच्छे प्रदर्शन की अपेक्षाओं का दबाव भी कोच हरेंद्र सिंह की टीम पर होगा। दो साल पहले लखनऊ में जूनियर टीम को विश्व कप दिलाने वाले कोच हरेंद्र एशियाई खेलों में स्वर्ण बरकरार नहीं रख पाने के कारण ज्यादा दबाव में हैं। उनके लिए ये ‘करो या मरो' का टूर्नामेंट है और अच्छा प्रदर्शन नहीं करने पर नौकरी जा सकती है।
टीम में अनुभव और जोश भरपूर
हरेंद्र ने विश्व कप विजेता जूनियर टीम के सात खिलाड़ियों को मौजूदा टीम में रखा है जबकि कप्तान मनप्रीत सिंह, पी आर श्रीजेश, आकाशदीप सिंह और बीरेंद्र लाकड़ा भी टीम में हैं। रुपिंदर पाल सिंह को टीम से बाहर किया गया जबकि एस वी सुनील फिटनेस कारणों से बाहर हैं।
भारत के मैच
28 नवंबर बनाम दक्षिण अफ्रीका शाम 7.00 बजे से
2 दिसंबर बनाम बेल्जियम शाम 7.00 बजे से
8 दिसंबर बनाम कनाडा शाम 7.00 बजे से
टूर्नामेंट से जुड़े फैक्ट्स
19 दिन में फाइनल सहित कुल 36 मैच खेले जाएंगे
16 टीमों को चार टीमों के चार ग्रुप में बांटा गया है
भारत का पहला मुकाबला आज , जानिए मैच से जूडे सारे फैक्टस
Reviewed by Hindustan News 18
on
November 28, 2018
Rating:
Reviewed by Hindustan News 18
on
November 28, 2018
Rating:

No comments: