Top Ad unit 728 × 90

बड़ी ख़बर

recent

भीषण गर्मी में पशुओं को बचाने के लिए पशुपालन विभाग अलर्ट

 भीषण गर्मी में पशुओं को बचाने के लिए पशुपालन विभाग अलर्ट


हीट स्ट्रोक से बचाव को लेकर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. आभादत्त ने पशुपालकों से की सावधानी बरतने की अपील

लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी और लू के चलते पशुओं में हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ गया है। इसे देखते हुए पशुपालन विभाग ने पशुपालकों को सतर्क रहने और पशुओं की विशेष देखभाल करने की सलाह दी है। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. आभादत्त ने पशुपालकों से अपील करते हुए कहा कि गर्मी के मौसम में थोड़ी सी लापरवाही पशुओं के स्वास्थ्य पर गंभीर असर डाल सकती है। ऐसे में पशुओं को तेज धूप और गर्म हवाओं से बचाना बेहद जरूरी है।

राजकीय पशु चिकित्सालय के पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. भागेश सिंह ने बताया कि पशुओं को दोपहर के समय खुले स्थान पर न छोड़कर छायादार वृक्षों या ठंडी जगह पर रखना चाहिए। पशुओं को दिन में कम से कम तीन से चार बार ताजा पानी पिलाना जरूरी है। यदि संभव हो तो पानी का बर्तन पशुओं के पास हमेशा भरा हुआ रखना चाहिए ताकि उन्हें जरूरत पड़ने पर तुरंत पानी मिल सके।

उन्होंने बताया कि गर्मी से राहत देने के लिए पशुओं को नियमित रूप से दिन में दो बार नहलाना चाहिए तथा गीले कपड़े से उनके शरीर को पोंछते रहना चाहिए। गौशालाओं और पशु शेड में पंखे और कूलर का उपयोग करने की भी सलाह दी गई है। इसके अलावा टाट के बोरों से शेड को ढंककर उन पर समय-समय पर ठंडे पानी का छिड़काव करने से तापमान कम किया जा सकता है।

डॉ. भागेश सिंह ने यह भी कहा कि जिस खेत से पशुओं के लिए हरा चारा लाया जाता है, उस खेत की नियमित सिंचाई होना जरूरी है। बिना सिंचाई के अत्यधिक गर्म खेत का हरा चारा पशुओं के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकता है।

उन्होंने बताया कि यदि पशुओं में हीट स्ट्रोक के लक्षण जैसे मुंह खोलकर तेज सांस लेना, अत्यधिक लार टपकना, सांस फूलना, कमजोरी, डिहाइड्रेशन या शरीर का तापमान बढ़ना दिखाई दे तो तुरंत नजदीकी पशु चिकित्सालय में संपर्क करना चाहिए। पशुओं को इलेक्ट्रोलाइट और रिहाइड्रेशन घोल भी देना लाभकारी रहेगा।

पशुपालन विभाग ने पालतू पशुओं जैसे कुत्ते और बिल्ली की देखभाल पर भी विशेष ध्यान देने की सलाह दी है। विभाग का कहना है कि गर्मी के इस मौसम में सभी पशुपालक सावधानी बरतें ताकि पशुओं को बीमारियों और हीट स्ट्रोक से बचाया जा सके।

भीषण गर्मी में पशुओं को बचाने के लिए पशुपालन विभाग अलर्ट Reviewed by Hindustan News 18 on May 24, 2026 Rating: 5

No comments:

All Rights Reserved by Hindustan News 18 © 2014 - 2018
Designed By WEB Unnati

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.